Date: 18/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ग्रामीण एसपी ने निरसा अनुमंडल के थानों का किया औचक निरीक्षण,लंबित मामलों के जल्द निष्पादन krne का दिया निर्देश
 

5/13/2026 5:49:50 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad   :- धनबाद ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने निरसा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों और ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, सर्किल इंस्पेक्टर समेत सभी थाना और ओपी प्रभारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर कई अहम निर्देश दिए। धनबाद ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने निरसा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना और ओपी का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवनों की स्थिति, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद ग्रामीण एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, नियमित गश्त में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण एसपी  याकूब ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी जरूरी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और लंबित केसों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को रिकॉर्ड अपडेट रखने, थाना परिसर को व्यवस्थित बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क