Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क को अविलंब चालू कराने मुद्दे पर विधायक राज सिन्हा ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,कहा ...
5/13/2026 5:49:50 PM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज कोयला राज्य मंत्री के धनबाद आगमन पर उनसे मुलाकात कर धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क (एस एच.-32) को अविलंब मरम्मत कर चालू कराने की मांग को लेकर एक अमंग पत्र सौपा। विधायक राज सिन्हा ने मंत्री को सड़क को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र के आमलोगों, व्यापारियों को होने वाली समस्या से उन्हें अवगत कराय।विधायक श्री सिन्हा ने पत्र के माध्यम से बताया कि धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पिछले लगभग एक माह से बंद पड़ा हुआ है, जिससे आम जनता, व्यापारियों, छात्रों, मरीजों एवं दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क धनबाद का लाइफ लाइन है। जिसके बंद रहने से केंदुआ, पुटकी, लोयाबाद, छाताटांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में भू-धंसान एवं गैस रिसाव की घटनाएं हुई हैं, जहां सड़क की खुदाई कर बालू भराई के माध्यम से मार्ग को पुनः चालू कराया गया था। किंतु इस बार केंदुआडीह थाना मोड़ के समीप सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। विधायक राज सिन्हा ने मांग पत्र में बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा वैज्ञानिक रिपोर्ट एवं खतरे का हवाला देकर सड़क बंद किए जाने पर कई गंभीर प्रश्न भी उठाए। उन्होंने कहा कि यदि वैज्ञानिकों द्वारा Ground-based Settlement Survey (ग्राउंड बेस्ड सेटलमेंट सर्वे)अथवा Remote Sensing आधारित सर्वे किया गया है, तो उसकी रिपोर्ट एवं डेटा सार्वजनिक किया जाना चाहिए। साथ ही यह भी पूछा कि यदि क्षेत्र में कोई वास्तविक खतरा है तो वहां लगातार निगरानी एवं वैज्ञानिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता जानना चाहती है कि क्या पूर्व में अन्य क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाओं के बाद भी सभी मार्गों को इसी प्रकार स्थायी रूप से बंद किया गया था? जनता को राहत देने के लिए व्यवहारिक समाधान निकालना सरकार एवं संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। श्री सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि पूर्व में अपनाए गए उपायों की तरह सड़क की खुदाई कर वहां बालू भराई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कर मार्ग को पुनः चालू कराया जाए तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य को राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बंद होने से केंदुआ, छाताटांड़, पुटकी, लोयाबाद एवं आसपास के हजारों छोटे-बड़े व्यवसायी आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। जनता अब शीघ्र समाधान चाहती है। विधायक राज सिन्हा ने विश्वास जताया कि केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री इस गंभीर जनसमस्या पर संवेदनशीलता के साथ पहल करेंगे और धनबाद की जनता को शीघ्र राहत दिलाने का कार्य करेंगे। केंद्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने विधायक श्री सिन्हा के सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुना एवं मांगो पे अविलंब कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक जांच, राजनीति प्रतिनिधि रहे मौजूद
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
पैसे के दम पर भाजपा करती है राजनीति- इरफ़ान अंसारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध