Date: 14/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लजारपुर में प्रेम प्रसंग से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने बचाई जान
5/13/2026 7:48:03 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और खुदकुशी की कोशिश करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। वहीं सूचना पर तत्काल पहुंची 112 नंबर पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और अपनी हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गुलजारपुर निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार पिछले वर्ष उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की निवासी राकेश पासवान की बेटी से तय संबंध में बंधा था। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को देखकर इस वर्ष शादी करने पर सहमति जताई थी। इसी बीच मंटू कुमार हैदराबाद में कमाई कर लड़की पक्ष पर खर्च करता रहा, परंतु हाल के दिनों में लड़की पक्ष ने घर की स्थिति ठीक न होने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह मंटू अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, तभी लड़की के भाई द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने पर वह आहत हो गया और मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते हुए खुद 112 नंबर पर कॉल कर दी। टावर के समीप रहने वाले राजू कुमार द्वारा शोर मचाने के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद युवक को समझाया और उसके विवाह की बात कराने का आश्वासन देकर नीचे उतारा। इसके बाद उसे कुछ समय के लिए अपनी गिरफ्त में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से बड़ी घटना टल गई।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
मनोनीत ग्राम प्रधान के घर को हाथी ने तोडा ,घटना में ग्राम प्रधान के पत्नी हुई घायल ,ग्रामीणों ने कहा...
#
अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई , 5 अवैध शराब अड्डे को पुलिस ने किया ध्वस्त
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, 5 अप्रैल को गूंजेगा ठहाकों का मंच
#
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायत,कहा आम जनता के समस्याओं को सुनकर करे निदान
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
जीपीएस के भरोसे कंटेनर ने लिया गलत रास्ता, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ड्राइवर
#
सेना के जवान ने किया तीसरा बम डिफ्यूज