Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हेल्थ सेक्टर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- स्वास्थ्य मंत्री

5/13/2026 7:48:03 PM IST

93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा: चतरा में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे । इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल बेहतर कार्य कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि यदि राज्य में कोई प्राइवेट हॉस्पिटल खोलना चाहते हैं तो हम सहयोग करेंगे। प्राइवेट हॉस्पिटल कोई मरीज से अधिक पैसा लेता है इस यह शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी । लोगों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा । कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर सुविधा इलाज में मिले इसे लेकर काम कर रहे हैं। चतरा के सदर अस्पताल में बहुत विशेषज्ञ डॉक्टर व एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा। हेल्थ सेक्टर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि एंबुलेंस से शराब ढोया जाता है। उसकी जांच कराई तो पता चला कि वह प्राइवेट एंबुलेंस था। आगे उन्होंने कहा कि चतरा के सांसद व विधायक मेडिकल कॉलेज की मांग करते हैं तो इस पर हम विचार करेंगे।।
 
कोयलांचल लाइव के लिए चतरा से प्रशांत की रिपोर्ट