Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया पहुंचे तेज प्रताप यादव, विष्णुपद मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

5/15/2026 12:54:16 PM IST

87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव आज गया पहुंचे। गया पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां वे मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान तेज प्रताप यादव मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कीमत बढ़ी है, तो बढ़ी है। प्रधानमंत्री जी ने इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने की बात कही है।” वहीं प्रधानमंत्री द्वारा वीआईपी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने की सलाह पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है और मुख्यमंत्री को भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करनी चाहिए। एमएलसी चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने बयान दिया है तो दिया है। वहीं विष्णुपद मंदिर में दर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि “विष्णुपद मंदिर हैं, दर्शन करने आए हैं। आप लोग भी दर्शन कीजिए। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट