Date: 15/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तीन साइबर अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे देते थे ठगी की घटना को अंजाम 

5/15/2026 12:54:16 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : साइबर अपराध थाना पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी अभियान में तीन साइबर ठग बाजों को गिरफ्तार किया गया। आज पुलिस मुख्यालय में एस पी शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुनि-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना के नेतृत्व में छापमारी दल का गठन करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम दखनीडीह के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 03 साईबर अपराधियों राजेश मंडल,अजय मंडल,हीरालाल मंडल को जामताड़ा के  नारायणपुर थाना क्षेत्र से ग्राम मिरगा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी सिमकार्ड समेत आठ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट