Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

7/13/2026 4:59:25 PM IST

119
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :  बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया के गांधी मैदान से कई योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जिसमें गांधी मैदान के प्रांगण में तालाब के चारदिवारी एवं घाटों का उद्घाटन किया गया है, साथ ही चिल्ड्रन पार्क एवं गांधी मैदान में बने शौचालय का उद्घाटन किया गया है. इसके अलावा सन्देश्वर धाम मंदिर के प्रांगण में चेंजिंग रूम, शौचालय, विश्रामालय आदि का उद्घाटन किया गया है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. इसके अलावा बोधगया में बौद्ध श्रद्धालुओं को लेकर ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया गया है. उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने को लेकर लगातार सरकार प्रतिबद्ध है, इसी के तहत पटना से वाल्मीकि नगर, कैमूर, राजगीर आदि के लिए एरियल सर्विस की शुरुआत की गई है, ताकि देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को यहां के स्थलों के भ्रमण में कोई परेशानी ना हो. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज प्रदेश में कई जगह पर योजनाओं का शुभारंभ किया गया है, इसी क्रम में गया में भी आज विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया गया है.
 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट