Date: 26/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टीसी लेने गई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़ !, स्कूल में परिजनों ने किया हंगामा , मौके पर पहुंची पुलिस
5/16/2026 12:00:05 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
:औरंगाबाद के उपहारा मध्य विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विद्यालय के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर कई थानों की पुलिस को मौके पहुंच गई पर पीड़िता विद्यालय की आठवीं उत्तीर्ण छात्रा बताई जा रही है। छात्रा का आरोप है कि वह विद्यालय से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गई थी, लेकिन पहले उसे टीसी देने से मना कर दिया गया। छात्रा के अनुसार विद्यालय की एक शिक्षिका ने उसे बताया कि इस मामले में शिक्षक राहुल शर्मा ही मदद कर सकते हैं और उनसे उनके आवास पर जाकर मिलने को कहा। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने बताया कि कुछ महीने पहले उसका अपहरण हो गया था और पुलिस उसे पश्चिम बंगाल से बरामद कर वापस लाई थी। इसी मामले को लेकर शिक्षक उससे बार-बार सवाल कर रहे थे। छात्रा के मुताबिक शिक्षक उससे पूछ रहे थे कि बंगाल में उसके साथ क्या-क्या हुआ था। उसने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान शिक्षक उसके करीब आने लगे और उसका हाथ पकड़ लिया।हालांकि यह पूरा मामला करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन जानकारी गांव में फैलने के बाद माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
NH-33 पर खाली तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
#
आजाद नगर में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
#
बिजली तार जोड़ने को लेकर दो ग्रामीणों में हिंसक झड़प, फायरिंग व पथराव में आधा दर्जन घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गर्मी बढ़ते ही लाइफ लाईन कहे जाने वाली नदी का जलस्तर कम, क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगा
#
टीसी लेने गई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़ !, स्कूल में परिजनों ने किया हंगामा , मौके पर पहुंची पुलिस
#
फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर रहेगी नजर
#
भोजपुरी विषय को उच्च शिक्षा में मिले पहचान, छात्र संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
#
करंट के चपेट में आने से हठी की हुई मौत ,मौके पर पहुंचा वन विभाग