Date: 26/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

NH-33 पर खाली तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

7/26/2026 5:55:09 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा टैंकर आग की लपटों में घिर गया और आसपास धुएं का गुबारा फैल गया। राहत की बात यह रही कि टैंकर खाली था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया। बताया जा रहा है कि तेल टैंकर पेट्रोल पंप पर तेल खाली कर रांची की ओर लौट रहा था। इसी दौरान चांडिल गोलचक्कर के पास वाहन के इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा टैंकर उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान एहतियात के तौर पर टाटा-रांची मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोककर वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया। पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट