Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऋषि कुंड में एक माह तक चलने वाले मलमास मेले का हुआ उद्घाटन,दूर-दूर से पहुँच रहे लोग
5/16/2026 6:18:56 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिले के जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित ऋषि कुंड अपने गर्म जल कुंड और धार्मिक महत्व के लिए पूरे बिहार में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से लोगों को कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्टों से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त यह भी मान्यता है कि भगवान शिव से राजा हिरणाकश्यप को मिले वरदान कि तोड़ के लिए राजकुमार प्रहलाद ने भगवान ब्रह्म के आदेश पर शुरू कि थी अधिक मास (मलमास) मेला और सतयुग से चला आ रहा है मलमास मेला। मलमास के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है, जिस कारण हर साल हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। एक माह तक चलने वाले मलमास मेले के उद्घाटन के दौरान जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि ऋषि कुंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि यह स्थल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सके। ऋषि कुंड आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम है। सरकार की कोशिश है कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यहां देशभर से लोग आएं और इस क्षेत्र का विकास हो। विधायक ने यह भी कहा कि मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि ऋषि कुंड को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिल सके। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में यह स्थल बिहार के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्रों में शामिल होगा प्राकृतिक सुंदरता, गर्म जल कुंड और धार्मिक आस्था का केंद्र बना ऋषि कुंड इन दिनों श्रद्धालुओं से गुलजार है। मलमास मेले के साथ यहां भक्ति, आस्था और पर्यटन का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JSLPS की महिलाओं ने डीसी से की शिकायत, क्लस्टर बदलाव और उच्च स्तरीय जांच की मांग
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
10वीं के छात्र शिवम कुमार का गंगा से शव हुआ बरामद, परिजनों ने प्रशासन पर निकाला गुस्सा
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
गोल्डन आवर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महंगाई के विरोध में चतरा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
#
जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी,जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
#
ऋषि कुंड में एक माह तक चलने वाले मलमास मेले का हुआ उद्घाटन,दूर-दूर से पहुँच रहे लोग
#
सरदार पटेल बस पड़ाव फोरलेन पर दिनभर रहे जाम से लोगो कि फूली साँसे!
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश