Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
10वीं के छात्र शिवम कुमार का गंगा से शव हुआ बरामद, परिजनों ने प्रशासन पर निकाला गुस्सा
7/17/2026 7:38:52 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: जमालपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला निवासी नगर निगम कर्मी बीरेंद्र बिंद का 16 वर्षीय पुत्र और 10वीं का छात्र शिवम कुमार ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जानकारी के अनुसारी गुरुवार को श्रीकृष्ण सेतु पर उसका मोबाइल और कुछ दूरी पर चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई और आज शुक्रवार को शिवम का शव गंगा में बरामद किया गया । जिसके बाद परिजनों में आक्रोश आ गया ।परिजनों का आरोप है कि रात में ही शिवम की लोकेशन तो थानेदार ने दे दी पर पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की और पर्याप्त पुलिस बल के साथ सर्च अभियान नहीं चलाया। उनका कहना है कि देर रात बिना सुरक्षा और संसाधनों के तलाश करना संभव नहीं था। उनका दावा है कि यदि उसी समय तेजी से कार्रवाई होती तो शिवम को बचाया जा सकता था। उसके बाद पूल पार साहेबपुर कमाल थाना के द्वारा मदद की गई और शिवम को ढूंढा गया पर शिवम कहीं नहीं मिला और शुक्रवार को सीताकुंड डीह के पास गंगा नदी में मछुआरों के जाल में एक शव फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शव बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।परिजनों का आरोप है कि शिवम का एक युवती से प्रेम संबंध था और उसी युवती के पिता ने उसका अपहरण कर हत्या की तथा शव को गंगा में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और सभी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
जुगसलाई फायरिंग मामले में सन्नी समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार