Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...

5/16/2026 6:18:56 PM IST

80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और जनता की समस्याओं आदि मांग को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई काफ़ी बढ़ गई है। आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल,डीजल गैस,सब्जी, दाल, चावल, दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई पर कोई काबू नहीं है।"मोदी सरकार का दावा 'अमृत काल' का था, लेकिन हकीकत में यह 'महंगाई काल' बन गया है। झारखंड की जनता, खासकर जमशेदपुर के गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग परिवार इस महंगाई की मार झेल रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।" वहीं चुनाव के दौरान पांच राज्यों में जीस प्रकार लोगो का नाम मतदाता सूची से काटा गया गलत तरीके से,उसे रोकना हैं,आदि कई मुख्य बातें कही,कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर पूरे झारखंड में आंदोलन करेंगी।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता