Date: 18/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला,जमकर की नारेबाजी
5/16/2026 6:18:56 PM IST
41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से आज सुभाष चौक पर बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। जनता त्रस्त है और प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से महिलाओं और गरीब परिवारों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाने का काम लगातार करती रहेगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेल यात्री संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, विधायक सरयू राय ने कहा...
#
बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे विधायक रागिनी और मेयर संजीव सिंह,की पूजा-अर्चना
#
मंत्री ललन सिंह पहुंचे मुंगेर,उपयोगी योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
#
पेंशनर्स एसोसिएशन का छठवां सम्मेलन में उठा लंबित मांगों का मुद्दा,सभी ने दिखाई एकजुटता
#
महिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने महंगाई पर दिया बड़ा बयान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पति से जान का खतरा! थाने में आवेदन लगाई गुहार ,बोली एक महीने से घर में कैद हूं ,पति “कभी भी मेरी हत्या करवा सकते हैं”
#
रामनवमी को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में ,जुलूस मार्गों का निरीक्षण के साथ -साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
#
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में कदाचार रोकने को पुलिस अलर्ट, होटलों की जांच
#
रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, धनबाद पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब