Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने महंगाई पर दिया बड़ा बयान
5/16/2026 4:41:42 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: जिला महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आज कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं कार्यक्रम में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, महिलाओं की भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा और केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला उन्होंने कहा केंद्र सरकार महंगाई पर कुछ नहीं बोलते आज गरीबों का जीना दूभर हो गया है। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और राजनीति की कल्पना अधूरी है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब हमलोग प्रखंड स्तर पर जाकर महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगे। बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक राज सिन्हा ने की बैठक, SIR अभियान पर भी बनी रणनीति
#
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
#
राजस्थान-गुजरात को पीएम मोदी की विकास सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
#
कड़ी सुरक्षा के बीच गया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नए आपराधिक कानून पर करेंगे अहम बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
#
आजसू ने किशुन रवानी हत्याकांड का सीबीआई जांच की मांग ,मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध
#
महिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने महंगाई पर दिया बड़ा बयान