Date: 13/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल 

6/12/2026 1:58:24 PM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : देवघर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलोरो गाड़ी की टायर फटने से भीषण दुर्घटना घटी जिसमें एक की मौत और लगभग आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर घटना के बाद चित्कार मच गई। यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग एऩएच 22 पर नेर गांव के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो का टायर अचानक फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मुजफ्फरपुर के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घायलों में विकास कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार और अजीत कुमार आदि शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत मखदुमपुर स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। टायर फटने से अनियंत्रित हुआ वाहन अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि वे सभी कुल सात दोस्त मुजफ्फरपुर से बोलेरो किराए पर लेकर देवघर एवं कोलकाता घूमने गए थे। शुक्रवार को सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के पास अचानक गाड़ी का एक टायर फट गया, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच 22 को जाम कर प्रदर्शन भी किया था, जिन्हें समझा बुझाकर यातायात सुचारू कराया गया। घायल विकास कुमार ने बताया कि 3 दिन पहले हम 7 दोस्त मुजफ्फरपुर से देवघर होते हुए कोलकाता गए थे। आज सभी लोग कोलकाता से मुजफ्फरपुर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अजीत कुमार, विकास कुमार, शिवनाथ कुमार और मनीष कुमार आदि घायल हो गए।  पुलिस ने मृतक सुजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मखदुमपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि जिस समय वहां का टायर फटा उस समय काफी आवाज हुई और काफी देर तक हलचल मची रही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और वहां में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा कई घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल से इलाज कराने  के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है जहां से पटना रेफर कर दिया गया है।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट