Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कड़ी सुरक्षा के बीच गया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नए आपराधिक कानून पर करेंगे अहम बैठक

7/4/2026 1:14:03 PM IST

114
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया | मुख्यमंत्री का दौरा बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए है। यहां वीवीआईपी मूवमेंट के तहत सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नए आपराधिक कानूनों को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा | बताया जा रहा है कि इस बैठक में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन सहित कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गया और बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया है।

कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट