Date: 25/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
माध्यमिक परीक्षा में खराब रिजल्ट के लिए डीसी ने प्रिंसिपलों को लगाई कड़ी फटकार
5/19/2026 5:32:51 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा सहित 11 अन्य विद्यालयों में शिक्षक रहने के बावजूद 10 या उससे अधिक प्रतिशत छात्रों के अनुत्तीर्ण होने पर भारी रोष व्यक्त करते हुए धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने विद्यालयों के प्रिंसिपलों को कड़ी फटकार लगाई। परीक्षा में खराब परिणाम आने पर डीसी ने उक्त विद्यालयों के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की थी। जिसकी आज उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अशिक्षित एवं कमजोर बच्चों को समाज के उत्थान के लिए शिक्षित करना राज्य सरकार का उद्देश्य है। राज्य सरकार के इस उद्देश्य की पूर्ति करना प्रत्येक प्रिंसिपल एवं शिक्षक की व्यक्तिगत नैतिक जिम्मेदारी है। लेकिन शिक्षकों का ऐसा रवैया बच्चों का एक वर्ष, उनका भविष्य और एक पीढ़ी को खराब कर रहा है। डीसी ने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी आवश्यक संसाधन देने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाए। इसके बावजूद परीक्षा में ऐसा खराब परिणाम असंतोषजनक होना शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। वहीं रिजल्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने कमजोर या फेल हुए बच्चे को चिन्हित कर कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए तैयार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें भी यदि बच्चा फेल होगा तो सीधे तौर पर उस शिक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा के अलावा खराब प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोराडीह निरसा, धनबाद प्राणजीवन अकादमी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर पूर्वी टुंडी, बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिहरपुर तोपचांची, एसएसकेबीसी उच्च विद्यालय निरसा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनागोड़िया निरसा, उच्च विद्यालय भूली नगर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुलवार बाघमारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टुंडू बघमारा तथा जेकेआरआर हिंदी प्लस टू उच्च विद्यालय चिरकुंडा के प्रिंसिपल तथा शिक्षक उपस्थित थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कतरास में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BCCL के रवैये के विरोध में बाजार बंद; चरणबद्ध आंदोलन का आगाज .....
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
#
सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन
#
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राधा अष्टमी पर शनि देव मंदिर में गूंजा भक्ति संगीत श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद...
#
पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की मौत पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप
#
माध्यमिक परीक्षा में खराब रिजल्ट के लिए डीसी ने प्रिंसिपलों को लगाई कड़ी फटकार