Date: 25/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की मौत पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

8/10/2026 5:34:46 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो निवासी और पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की मौत के मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठी है। छात्र नेता हेमंत पाठक समेत स्थानीय लोगों ने इस संबंध में जमशेदपुर एसएसपी को लिखित ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। हेमंत पाठक का कहना है कि पुरुलिया रोड, मानगो निवासी पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की हाल ही में हुई मौत को लेकर कई ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं, जिनकी गंभीरता से जांच जरूरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले मानगो के लक्ष्मण नगर के समीप एक व्यक्ति के नदी में डूबने और बाद में शव मिलने की सूचना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि शव नदी के पानी के बहाव में बहकर मोहरदा की ओर चला गया और बाद में बिरसानगर थाना क्षेत्र में बरामद हुआ। फिलहाल, आज़ादनगर थाना पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों और परिचितों की ओर से इस निष्कर्ष को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हेमंत पाठक ने बताया कि वे वर्ष 2009 से ज़ाकिर अली और उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उनके अनुसार, ज़ाकिर अली अच्छे तैराक थे और छुट्टियों के दौरान डिमना लेक में लंबी दूरी तक तैरने की उनकी क्षमता से वे स्वयं परिचित रहे हैं। ऐसे में नदी में डूबने से हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# कतरास में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BCCL के रवैये के विरोध में बाजार बंद; चरणबद्ध आंदोलन का आगाज .....
# मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
# सड़क हादसे में  ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन 
# हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
# औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....