Date: 31/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चौका–कांड्रा सड़क की बदहाल हालत से लोग परेशान,प्रशासन से की मरम्मत की मांग
5/19/2026 6:25:35 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला: गत छह से सात महीने से चौका-कांड्रा सड़क की जर्जर हालत अब लोगो को परेशान करने लगी है। चौका बाजार समिति ने आज यह समस्या लेकर जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह तथा जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो को ज्ञापन सौंपा। समिति का कहना है कि चौका मोड़ से लेकर खुंटी मनोज पांडेय के दुकान तक सड़क का नामो-निशान मिट चुका है और कई जगह तालाब नुमा गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहनों को भारी कठिनाई होती है। चौका बाजार समिति के अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक, गुरुचरण साव और मिंटु साव ने बताया कि उक्त सड़क जिला मुख्यालय, राजधानी रांची, जमशेदपुर तथा पश्चिम बंगाल व ओडिशा से जुड़ती है, बावजूद इसके, सड़क की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस सड़क पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि मरम्मत नहीं की जा रही। चौका-कांड्रा टोल रोड का निर्माण व रखरखाव JARDCL कंपनी द्वारा PPE मोड पर किया जाता है। समिति ने 3–4 महीने पहले सांसद, विधायक और अनुमंडल पदाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा था, परन्तु अब तक कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो से हुई मुलाकात में दोनों अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द मरम्मत कराने का भरोसा दिया। चौका बाजार समिति ने अपेक्षा जताई है कि वादे के अनुरूप कार्रवाई शीघ्र होगी ताकि आम लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सके।
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चर्चित भरत तिवारी हत्या के मामले में एसटीएफ जवान अक्षय हुआ गिरफ्तार
#
जमशेदपुर: नई जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिली आदिवासी महिलाएं, शिक्षा और संस्कृति पर हुई चर्चा
#
कई वर्षों से बिना हथियार के संचालित हो रहा आरपीएफ एवं जीआरपी थाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
#
सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' से गूंजा कांवड़िया पथ
#
शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा धनबाद का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, 9 से 13 अगस्त तक होगी परेड रिहर्सल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ठाकुर कुल्ही में हुआ रहस्यमयी धमाका, चोर के हाथ हुए जख्मी
#
11KV का गिरा तार, करंट लगाने से 3 मवेशियों की हुई मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
#
मुहर्रम पर्व पर अखाड़ा समिति ने पुलिस टीम का किया सम्मान, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
#
भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
NH-19 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल