Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा
5/21/2026 1:11:38 PM IST
77
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बुधवार को गया स्थित प्रभावती अस्पताल स्थित बच्चों का हाईटेक मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम को करीब से देखा। अस्पताल में चल रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली गई। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उन्हें अस्पताल के कामकाज और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के मॉडल सिस्टम को समझने की कोशिश की। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों के रिकॉर्ड और सूचना आदान-प्रदान की प्रक्रिया को देखा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि किस तरह यहां डिजिटल सिस्टम के जरिए मरीजों से जुड़ी जानकारी को संभाला जाता है और पटना स्थित कमांड सेंटर से इसकी निगरानी की जाती है। डॉक्टरों ने डिप्टी सीएम को बताया कि प्रभावती अस्पताल बच्चों के मॉडल अस्पताल के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां इलाज के साथ-साथ बच्चों की देखभाल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अस्पताल के अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली को भी विस्तार से समझाया गया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि उन्होंने प्रभावती अस्पताल में आकर हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम की बारीकियों को समझा और परखा है। उन्होंने कहा कि यहां का सिस्टम काफी व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से संचालित हो रहा है। डॉक्टर, स्टाफ, दवा व्यवस्था और मरीजों के प्रबंधन को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार ने हेल्थ सिस्टम को मॉडल रूप देने की दिशा में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। दोनों राज्यों के बीच इसको लेकर सहमति भी बनी है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मीडिया ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का सवाल भी उठाया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार डॉक्टरों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाल रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और आगे भी जारी रहेगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ