Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में उद्यमिता पर सेमिनार, प्रो. देबज्योति ने युवाओं को किया प्रेरित
5/21/2026 2:16:40 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक और वक्ता प्रोफेसर देबज्योति मुखर्जी गुरुवार को धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित सेमिनार के माध्यम से युवाओं और छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के जरिए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। मानव विकास कल्याण समिति द्वारा आशा किरण और ब्राइटर स्टेप संस्थान के सहयोग से “उद्यमिता ही क्यों?” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अभय सुंदरी गर्ल्स मध्य विद्यालय, ईस्ट एंड स्कूल और बड्स गार्डन में आयोजित हुआ। अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया, जहां प्रोफेसर देबज्योति मुखर्जी ने उद्यमिता के महत्व और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। मुख्य आयोजिका प्रियदर्शिनी यादव ने बताया कि वर्तमान समय में युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि उद्यमिता के जरिए वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना, उन्हें प्रशिक्षण देना, पूंजी उपलब्ध कराना और हैंड होल्डिंग सपोर्ट देकर सफल उद्यमी बनाना है। वहीं प्रोफेसर देबज्योति मुखर्जी ने कहा कि वैश्विक महामारी और बढ़ती महंगाई के दौर में स्वरोजगार युवाओं के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता न केवल आत्मनिर्भर बनाती है बल्कि रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ बन्ना गुप्ता का हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
#
जामताड़ा पुलिस की बड़ी पहल, 37 गुम मोबाइल बरामद कर असली धारकों को लौटाए
#
इलाज के दौरान प्रसूता की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़; सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
#
51 जोड़ों ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर
#
खोरठा गीत-संगीत और साहित्य में योगदान के लिए विनय तिवारी सम्मानित, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खोरठा गीत-संगीत और साहित्य में योगदान के लिए विनय तिवारी सम्मानित, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मान
#
धनबाद में उद्यमिता पर सेमिनार, प्रो. देबज्योति ने युवाओं को किया प्रेरित
#
नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने संभाला पदभार, अधिकारियों ने किया स्वागत
#
श्री श्याम मंदिर भूमिपूजन की तैयारी पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल