Date: 22/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरायकेला में उत्पाद विभाग पर छापा, अवैध शराब बरामद 

5/21/2026 2:59:21 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela : उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रखी है। सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। 20 मई की रात्रि लगभग 10 बजे ईचागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बामनडीह में छापेमारी के दौरान टीम ने बिक्री के लिए राखी गयी विदेशी ब्रांड की बीयर बरामद की। बताया गया है कि ये उत्पाद पश्चिम बंगाल के लेबल वाले थे और स्थानीय बिक्री के प्रयास में रखे गए थे। जब्त बीयर को सुरक्षित रख लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही 21 मई की सुबह लगभग 7 बजे सरायकेला थाना अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में दो अवैध चुलाई अड्डों पर छापा मारा गया। वहां से 1200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर अड्डे ध्वस्त किए गए। बरामद नशीले पदार्थ और शराब पुलिसिया कार्रवाई के तहत जब्त कर लिए गए हैं। फरार अभियुक्तों के खिलाफ झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सूचना देने में सहयोग करें ताकि समाज में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
 
सरायकेला से कोलयांचल लाइव लिए बसंत साहू की रिपोर्ट