Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बांसजोड़ा गोलीकांड में किशुन रवानी की मौत, पुलिस ने किया 9 लोगो को गिरफ्तार, हथियार बरामद
5/21/2026 4:14:55 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बीते बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। घटना में दो लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विष्णु प्रमाणिक समेत कई अन्य लोग घायल हैं। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटनास्थल से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोली और छह क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इस संबंध में गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग हो रही है। सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई थी और छह चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले, जिनके शीशे टूटे हुए थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी तक पहुंच गया। इस घटना में किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी थी। वहीं, इलाज के दौरान घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की कार से ड्राइविंग सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन और पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर लोयाबाद थाना में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी, अमीत महतो समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराधी गिरफ्तार: SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाता था पैसे
#
भोजपुर अपराधी हुए बेलगाम,घर में घुसकर युवक को मारी गोली,पुलिस जाँच में जुटी
#
पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक डूबा, स्थानीय लोग के साथ पुलिस खोजबीन में जुटी
#
सड़क दुर्घटना में डीएसपी अकरम राजा की मौसी की गई जान , परिवार में छाया मातम
#
बुजुर्ग माता-पिता ने बेटी पर 4.45 एकड़ जमीन हड़पने का लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
#
नगर निगम की मनमानी के विरोध में सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता
#
बांसजोड़ा गोलीकांड में किशुन रवानी की मौत, पुलिस ने किया 9 लोगो को गिरफ्तार, हथियार बरामद
#
बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई: 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त, बेलगड़िया पुनर्वासित परिवार हुए प्रभावित