Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
5/23/2026 3:59:33 PM IST
91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
- गया जिले के गया शहर स्थित हरिद्वार सेमिनरी स्कूल की आर्ट गैलरी सभागार में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के 47 स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में गया में भी कई युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के जरिए पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं और यह युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित हो रहा है। मंत्री ने बताया कि गया में दूसरी बार इस भवन में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जहां करीब 74 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। हम आपको बता दे की आज पुरे देशभर में 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कल हुए पत्थरबाजी को लेकर दिल छू लेने वाली बातें कही। उन्होंने कहा की “कुछ लोग फूल बरसाते हैं, कुछ पत्थर”
साथ ही उन्होंने अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी यह नहीं कहा कि अपराधियों को जाति देखकर गोली मारी जाए। मांझी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अपराधी की कोई जाति नहीं होती और अपराध किसी भी समाज के लिए घातक है।” उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए “लंगड़ा अभियान” और “शूट एट साइट” जैसी कार्रवाई चल रही है, जो जरूरी कदम हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर अपराध को जातीय रंग देने की कोशिश करते हैं, जबकि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बालू चोरी, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
गया से कोलयांचल लाइव के लिए मनोज कुमार कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भीषण गर्मी में पानी संकट पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
#
'4 राज्यों के परिणाम तो झांकी है, झारखंड बाकी है', भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व विधायक का बड़ा दावा
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
#
बढ़ती महँगाई और गैस की बढ़ती कीमत पर जेएमएम का अनोखा प्रदर्शन बटोर रहा चर्चा
#
जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार