Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीसी ने किया नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण,ओपीडी समेत कई विभागों की ली जानकारी ,कहा ...
5/23/2026 4:50:13 PM IST
170
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओपीडी, पंजीयन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, कोल्ड चेन, स्टोर रूम, जनरल एवं इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन थिएटर, एमटीसी सेंटर सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। वहीं एमटीसी सेंटर में चल रहे कुपोषित बच्चों के परिजनों से मिलकर मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी गुणवत्ता को लेकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कम प्रकाश को देखकर जनरेटर सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्था हेतु निर्देश दिया। जबकि सीएचसी में डेडीकेटेड एम्बुलेंस सुविधा के लिए आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने दवा वितरण एवं भंडारण की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन एवं भौतिक रिकॉर्ड में अंतर को देखते हुए भंडारपाल की लापरवाही के मद्देनजर एमओआईसी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल का संचालन पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करें। अस्पताल परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता आदि बिंदुओं पर विशेष बल दिया। वहीं पैथोलॉजी लैब से भवन तक कनेक्टिंग हेतु पेवर्स ब्लॉक के कार्य हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके किसी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ