Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर
5/24/2026 6:58:12 PM IST
134
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला :
भीषण गर्मी के बीच कुकड़ू प्रखंड के डाटम स्थित ट्रेडिशनल हेल्थ केयर चिकित्सालय में उत्पन्न पेयजल संकट को देख समाजसेवी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने तत्परता दिखाते हुए पानी की समस्या को दूर किया। उनके इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, चिकित्सालय परिसर में लगा एकमात्र चापानल खराब हो जाने के कारण मरीजों, उनके परिजनों तथा चिकित्सकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी में पीने के पानी की किल्लत से लोगों की स्थिति दयनीय हो गई थी। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को लेकर ट्रेडिशनल हेल्थ केयर के डॉ. संजीवन महतो ने आजसू पार्टी के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो से संपर्क कर सहायता की मांग की। इसके बाद अरुण महतो ने मामले की जानकारी तुरंत केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो को दी।जिस पर हरेलाल महतो ने बिना देर किए मिस्त्री भेजकर चिकित्सालय परिसर स्थित चापानल की मरम्मत करवाई। चापानल ठीक होने के बाद अस्पताल में पेयजल व्यवस्था फिर से सुचारू हो गई, जिससे मरीजों और चिकित्सकों ने राहत की सांस ली।इस नेक कार्य को लेकर डॉ. संजीवन महतो ने हरेलाल महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने अस्पताल की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ