Date: 28/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्कूल बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, नहीं हुई पहचान 

5/25/2026 12:55:27 PM IST

72
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: आरा में आज स्कूल बस ने तेज रफ्तार में जाते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उठाया और आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है। हालांकि दुर्घटना में घायल युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है, जिसके कारण उसकी स्थिति अज्ञात बनी हुई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के संबंध में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट