Date: 27/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
5/27/2026 3:44:15 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी लवकुश कुमार यादव को पुलिस ने बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। धनबाद डीएसपी प्रकाश सोय ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि 4 मई 2026 की शाम धनसार थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए धनसार थाना में कांड संख्या 75/2026 दर्ज किया गया। आरोपी लवकुश कुमार यादव के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू की गई। हालांकि शुरुआती कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने घर से फरार मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार के नवादा जिला अंतर्गत रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा तुलसीबीघा गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को धनसार थाना लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवकुश कुमार यादव, पिता सहदेव यादव, निवासी न्यू दिल्ली कॉलोनी, धनसार थाना क्षेत्र, धनबाद के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता बिहार के नवादा जिला अंतर्गत लेंगुरा तुलसीबीघा बताया गया है। इस छापेमारी अभियान में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पनीर कारोबारी अजय दास को स्थानीय युवको ने जमकर की धुनाई ,पुलिस जाँच में जुटी
#
पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है
#
बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह है सतर्क
#
हैवानियत की हदें पार, पडोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
#
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
परीक्षा में काम अंक आने पर शिक्षक ने दो बच्चों को बेहरमी से की पिटाई,मामला पहुंचा थाना ...
#
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल
#
टीएसआई महिला कॉलेज आरा में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ सम्पन्न ,डॉ. शीला कुमारी चुनी गई निर्विरोध
#
फ्री दंत चिकित्सा शिविर लगाया ,गरीब लोगो को थोड़ी मदद
#
हिन्दू नववर्ष की शोभा यात्रा की तैयारी में जुटा हिंदूवादी संगठन,हिंदू उत्सव समिति ने किया ध्वज पूजन