Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हैवानियत की हदें पार, पडोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
5/27/2026 11:55:19 AM IST
103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के मलेरिया विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है। मामला उजागर हुआ तो लोगों ने आरोपी को घेर लिया, इस दौरान वहां खूब हंगामा हुआ। हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। वहां बच्ची का इलाज चल रहा है। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग आरोपी पर कड़ी कारवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। आरोपी और पीड़िता पड़ोसी है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को मंगलवार की रात अपने घर ले गया था। गर्मी काफी थी तो बच्ची रात करीब 12 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान आरोपी जबरन उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 3 बजे बच्ची अपने घर वापस लौटी । लेकिन डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। बुधवार सुबह उसने अपने बड़ी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ ,आसपास के लोग मौके पर जुटे और आरोपी को घेरकर उसके पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी सरायकेला खरसावां जिला स्थित गम्हरिया में मलेरिया विभाग का कर्मचारी है। परसुडीह पुलिस ने मामले की जाँच कर रही हैं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स