Date: 27/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है

5/27/2026 3:44:15 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : विगत कुछ दिनों से वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को ऐसी सूचना प्राप्त हो रही थी कि चाकुलिया थाना अन्तर्गत बाजपयी कॉलोनी, नया बाजार में एक व्यक्ति अपने घर मे पुडिया में गाँजा की बिक्री कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक- 26.05.2026 को दोपहर में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुयी कि चाकुलिया थाना अन्तर्गत बाजपथी कॉलोनी नयाबाजार स्थित महेश गागराई नामक व्यक्ति अपने घर में गाँजा का खरीद बिक्री कर रहा है। इसपर तत्काल थाना प्रभारी चाकुलिया राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजपयी कॉलोनी नया बाजार चाकुलिया स्थित महेश गागराई के घर पर छापामारी कर महेश गागराई को पकडा गया एवं उसके पास से कुल 336 ग्राम गाँजा इनके द्वारा घर में तैयार किये जाने वाले प्लास्टिक का एक डब्बा एवं कुछ नगद रुपये बरामद हुआ । महेश गागराई की गिरफ्तारी हुई है। अभी तक यह ज्ञात हो पाया है कि गिरफ्तार व्यक्ति दुसरे व्यक्ति से गाँजा खरीद कर अपने घर से ही आसपास के लोगों को बेचा करता है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट