Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारिश और आंधी ने उजाड़े आशियाने, ग्रामीणों ने मांगी मदद
5/26/2026 12:40:07 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: गरुड़बासा के दलखाम टोला में सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के कारण करीब 18 से 20 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई घरों की एस्बेस्टस की छतें उड़ गईं, जबकि घरों में रखा दैनिक उपयोग का सामान भी खराब हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घरों की छतें उड़कर दूर जा गिरीं। घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही हूरलूग पंचायत की मुखिया लीला मुंडा मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने तुरंत राहत पहुंचाते हुए पीड़ित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध कराया, ताकि लोग अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कर सकें। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आर्थिक मदद मिलने पर ही वे अपने क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत कर दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौट पाएंगे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
#
जहानाबाद से नालंदा को जोड़ने वाले रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन.......
#
BJP का लाभार्थी सहायता शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दावा
#
SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
#
तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
#
होमगार्ड चयनित अभ्यर्थियों ने डीसी से की मुलाकात, भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग
#
बारिश और आंधी ने उजाड़े आशियाने, ग्रामीणों ने मांगी मदद
#
12वें JBCCI गठन की मांग को लेकर कोयला कर्मियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी