Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
9/30/2026 7:26:34 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: गंगा नदी के जलस्तर एवं बाढ़ बाद की स्थिति का निरीक्षण करने बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को बड़हरा प्रखंड के विभिन्न स्थानो पर पहुंचे।
बड़हरा विधायक बाढ़ नियंत्रण विभाग एवं विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ दूबे छपरा,हाजीपुर, बखोरापुर, नेकनाम टोला,केशोपुर मुक्तिधाम आदि गाँवो का दौरा कर बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लिया एवं साथ ही गंगा नदी के जलस्तर की स्थिति का भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र के लोगो द्वारा गंगा नदी मे फिर से जलस्तर बढने की बात कही गई।विधायक ने स्वयं गंगा घाट पर पहुंच कर जलस्तर को देखे।बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गंगा नदी मे जलस्तर बढने के बाद इलाहाबाद मे घट रही है,जिससे बाढ का खतरा नही है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नेकनाम टोला बाँध को दुरूस्त करने एवं लगातार निरीक्षण करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दी।वही बड़हरा स्वास्थ्य पदाधिकारी डाँ. अरविन्द को ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव के साथ मेडिकल कैम्प लगाने की व्यवस्था करने को कहा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाढ़ बाद पानी के ठहराव से महामारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन को ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव एवं मेडिकल टीम तैनात रहने को कहा गया है।अभी भी गंगा नदी मे जलस्तर मे उतार-चढाव हो रहा है,जिससे क्षेत्र के लोगो मे डर होना स्वाभाविक है।बाढ नियंत्रण अधिकारियों को गंगा सुरक्षा बाँध को मजबुत करने एवं उसपर लगातार नजर रखने.को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिला के पदाधिकारियों से भी बात हुआ है और क्षेत्र के किसी भी समस्या का समाधान करने का प्रयास हमेशा रहता है। बाढ़ से टुटे हुए सड़को की मरम्मती भी शीघ्र किया जाएगा।संबंधित विभागो को इसकी सूचना दे दी गई है।
मौके पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ दीपक कुमार, रामाशंकर कुमार, कनीय अभियंता लाल बाबु,सुधीर कुमार, जितेन्द्र कुमार, निशांत सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता शामिल थे।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जहानाबाद से नालंदा को जोड़ने वाले रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन.......
#
BJP का लाभार्थी सहायता शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दावा
#
SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
#
तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......
#
धनबाद में SIR फॉर्म सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में उमड़ी भीड़, गर्मी में घंटों कतार में परेशान लोग....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
#
झारखंड बंद के दौरान सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, जमशेदपुर में आंदोलनकारियों का भी प्रदर्शन
#
सोमबारी पुराण की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, रैली निकालकर प्रशासन से मांगा इंसाफ