Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जहानाबाद से नालंदा को जोड़ने वाले रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन.......

9/30/2026 1:12:37 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद से बिहारशरीफ  के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन के निर्माण की राह में फिलहाल वित्तीय अड़चन सामने आई है। करीब 2,101.85 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 66.600 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना की वित्तीय आंतरिक प्रतिफल दर (एफआइआरआर) 10 प्रतिशत से कम आंकी गई है। कम वित्तीय प्रतिफल के कारण रेलवे के वित्त विभाग से परियोजना को अभी बजट संबंधी मंजूरी नहीं मिल सकी है। प्रस्तावित रेल लाइन बिहारशरीफ से शुरू होकर सोहसराय, परवलपुर, एकंगरसराय, बंधुगंज, घोसी और काको होते हुए जहानाबाद तक पहुंचेगी। इसके निर्माण से रास्ते में पड़ने वाले कई इलाकों को रेल सुविधा से जोड़ने के साथ बिहारशरीफ और जहानाबाद के बीच सीधा रेल संपर्क विकसित होने की उम्मीद है। हालांकि परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।
खर्च के मुकाबले कम आमदनी का अनुमान नई रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाने से पहले रेलवे निर्माण लागत और संभावित आय का आकलन करता है। इसमें यात्री किराया, माल ढुलाई तथा परियोजना से होने वाली संभावित आय की तुलना निर्माण और संचालन से जुड़े खर्च से की जाती है। इसी गणना के आधार पर वित्तीय आंतरिक प्रतिफल दर निर्धारित होती है। बिहारशरीफ-जहानाबाद रेल परियोजना में अनुमानित खर्च की तुलना में संभावित आय कम रहने के कारण एफआइआरआर 10 प्रतिशत से नीचे आंकी गई है। आरटीआइ के जवाब में मिली जानकारी
परियोजना की वर्तमान स्थिति से जुड़ी जानकारी जहानाबाद-मखदुमपुर निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता दीपक कुमार द्वारा मांगी गई सूचना के जवाब में रेलवे बोर्ड ने उपलब्ध कराई है। जवाब में परियोजना की लंबाई, अनुमानित लागत, वित्तीय प्रतिफल दर और मौजूदा प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। रेलवे के वित्त विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण फिलहाल परियोजना की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी है। वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद ही फाइल को आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे बोर्ड के स्तर पर भेजा जाएगा। ऐसे में इस प्रस्तावित रेल लाइन के निर्माण की दिशा में अगला कदम वित्त विभाग की स्वीकृति पर निर्भर है।प्रकाशनार्थः सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आँगन का मिलन कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक हुए शामिल। आरा/बड़हरा 29/06/26
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरुआत हुआ   सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर 'आँगन का मिलन' कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान आँगनबाड़ी सेविका,सहायिका एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए गए।  आँगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित उक्त कार्यक्रमो मे भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओं एवं नेताओं ने भी अपनी सहभागिता दी। बड़हरा प्रखंड के सेमरिया-पड़रिया स्थित एक आँगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी एवं आँगनबाड़ी सेविका,सहायिका द्वारा बड़हरा विधायक का स्वागत किया गया। बड़हरा विधायक आँगन का मिलन कार्यक्रम में बच्चो एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों को ध्यान से देखे एवं उन्हे प्रोत्साहित किया। विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित आँगन का मिलन कार्यक्रम से हमे बहुत कुछ सिखने को मिलता है। हमारी जो परंपरा रहा है ,वह धीरे-धीरे मिट रहा है आज मोबाईल युग मे ऐसे कार्यक्रम से महिलाओं और बच्चों दोनो का विकास तो होगा ही हमारी संस्कृति को भी बढावा मिलेगा।आँगन का मिलन कार्यक्रम मे महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक परंपराओं का विकास के साथ बच्चो का स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विकास होंगे। कार्यक्रम मे महिला एव बाल विकास विभाग के पदाधिकारीगण, आँगनबाड़ी सहायिका, सेविका के अलावा बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय,संतोष सिंह संटु,मनोरंजन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं लोग थे।
 

जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट