Aara : भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं कोसिहान निवासी शंकर यादव के पुत्र मणिकांत उर्फ पप्पू यादव की मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना संदेश प्रखंड के बिछियांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव किसी काम से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और समर्थकों में कोहराम मच गया। पप्पू यादव इलाके में काफी लोकप्रिय थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से दुर्घटना की जांच और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़