Date: 28/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोने के लालच में महिला बनी ठगी का शिकार, नकली बिस्किट थमाकर फरार

5/26/2026 12:45:38 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jahanabad : जहानाबाद जिले में नकली सोने का बिस्किट दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामले में शहर के मलहचक निवासी एक महिला को ठगों ने सोने का लालच देकर अपना शिकार बना लिया। ठगों ने महिला को नकली सोने का बिस्किट थमाकर उसके कान से लाखों रुपये मूल्य की सोने की बाली उतरवा ली और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता पंजाब नेशनल बैंक से अपना काम निपटाकर लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो में सवार कुछ युवकों ने उससे बातचीत शुरू की और भारी-भरकम सोने का बिस्किट दिखाकर लालच देने लगे। बातों में उलझाने के बाद ठगों ने महिला से उसकी सोने की बाली उतरवा ली और बदले में नकली सोने का बिस्किट पकड़ा दिया। बाद में होरीलगंज के पास महिला को उतारकर आरोपी फरार हो गए। महिला जब कथित सोने के बिस्किट की जांच कराने सुनार के पास पहुंची तो पता चला कि वह पूरी तरह नकली है। इसके बाद पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सक्रिय ठग गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, बावजूद इसके लोग और प्रशासन दोनों पूरी तरह सतर्क नहीं दिख रहे हैं।

जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट