Date: 02/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुनसान इलाके में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

5/26/2026 1:29:25 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे सुनसान जगह पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के कपड़ों और उसके पास मिले सामान के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, शव मिलने के कारणों को लेकर भी जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किसी हादसे में हुई है या मामला संदिग्ध है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट