Date: 03/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम विदाई, सांसद ढुल्लू महतो समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

7/15/2026 12:25:46 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक की लहर है। उनके हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो दिवंगत नेता मन्नान मल्लिक के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि मन्नान मल्लिक राजनीति के एक सादगीपूर्ण, मृदुभाषी, मिलनसार और सर्वस्वीकार्य व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे। उनका निधन कोयलांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नेता सतदेव पाठक, नीलम मिश्रा, नवीन पाठक, विकास पाठक, प्रेम चौरसिया, गोपाल तिवारी, राजा अंसारी तथा मोईन अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जनसेवा और राजनीतिक योगदान को याद किया। मन्नान मल्लिक के निधन से कोयलांचल की राजनीति ने एक अनुभवी और सर्वमान्य नेता को खो दिया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए दिनभर नेताओं, समर्थकों और आम लोगों का तांता लगा रहा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क