Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पांच घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से हिल उठा नमदाबस्ती ,अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी की मांग,कहा दो वर्ना ....
5/27/2026 11:55:19 AM IST
75
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में कल देर रात अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। अपराधियों ने पांच घंटे के अंदर दो जगहों पर अलग अलग स्थानों पर दो घटनाओं का अंजाम दिया। इसमें अपराधियों ने कुल पांच राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा नंदबस्ती गूंज उठा। जानकारी के अनुसार पहली घटना नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई, जबकि दूसरी घटना देर रात करीब 12:56 बजे राज नामक व्यक्ति के घर के बाहर हुई। दूसरी वारदात में अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली राज की थार वाहन में जा लगी। घटना के बाद पीड़ित राज ने बताया कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया , कॉल करने वाले ने खुद को “कुंडी” बताते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं देने पर उनका भी वही हाल किया जाएगा, जो कुछ महीने पहले कन्हैया यादव के साथ हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले के पीछे जेल में बंद अपराधी बिल्ला पाठक का नाम सामने आ रहा है। बिल्ला ने जेल से लीला रच दिया। वहीं अमन शेखर, कुंडी और वीर सिंह पर वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधी घटनास्थल पर पहुंचे, ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल यह है की पहली घटना नंदा बस्ती में जब हुई तब पुलिस अगर हरकत में आती तो दूसरी घटना करने का मौका अपराधियों को नहीं मिलता। इधर इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गोलमुरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अब देखना यह है की पुलिस इस घटना को कैसे सही अपराधियों के गिरेवान तक पहुँचती है ?
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पनीर कारोबारी अजय दास को स्थानीय युवको ने जमकर की धुनाई ,पुलिस जाँच में जुटी
#
आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है
#
बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह है सतर्क
#
हैवानियत की हदें पार, पडोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ममता बनर्जी के बयान पर नितिन गडकरी ने दिया जवाब, कहा घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं
#
मुंगेर के कलाकार ने तरबूज पर बनाई आशा ताई की तस्वीर, सोसल मिडिया पर वायरल
#
शांति समिति की बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा शांति और भाईचारे के साथ मनाये होली ,एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा होली में रहेगी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था
#
एलपीजी गैस संकट से मचा हड़कंप, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश
#
जमीनी विवाद गरमाया सरयू राय ने पीड़ित रैयतों से की मुलाकात