Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो कारों की जोरदार हुई टक्कर,कई लोग घायल,जुबली पार्क के सामने मची अफरा तफरी 
 

5/27/2026 11:55:19 AM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के सामने गोलचक्कर के पास आज  एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहनों के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों की जान बच गई। हादसे में शामिल वाहनों में एक Kia कार  और दूसरी  मारुती सुजुकी ब्रेजा कर शामिल है। दुर्घटना में दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट