Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का जनजागरण, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
8/30/2026 1:52:09 PM IST
143
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: केंद्र सरकार द्वारा दोनों सदनों में पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आगामी 7 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर रविवार को जामताड़ा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में जिला नेतृत्व की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रविंद्र नाथ दुबे ने की। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागिर खान, आनंद टुडू, चमेली देवी, विजय रवानी सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी नेताओं ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए सागिर खान ने कहा कि केंद्र सरकार का यह विधेयक झारखंड के हितों और राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करने वाला है। झामुमो इस विधेयक के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाकर आम लोगों को इसके प्रावधानों से अवगत कराएगा और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगा। वहीं आनंद टुडू ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों पर राज्य के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। विजय रवानी ने कहा कि झामुमो जनहित और झारखंड के अधिकारों के मुद्दे पर लगातार संघर्ष करता रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र साहित्य सम्मेलन की संवाद समिति के अध्यक्ष नियुक्त
#
अन्नपूर्णा देवी का ऐलान, 5 नवंबर तक भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान..
#
बोधगया मंदिर की व्यवस्था पर सियासी घमासान बीटीएमसी गठन में देरी पर सरकार से जवाब मांगा..
#
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर निशिकांत दुबे के तीखे सवाल दुमका से कांग्रेस पर साधा निशाना...
#
नीतीश कुमार के कार्यकाल की ‘20 साल बेमिसाल’उपलब्धियां प्रदर्शित।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
#
IIT-ISM में सेंचुरी लेक्चर, युवाओं को मिला स्वामी विवेकानंद के सन्देश का मंत्र !
#
रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली गंभीर अवस्था में पटना रेफर, पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी ....
#
सुल्तानगंज से बाबा धाम जा रहे कांवरियों की सेवा में जुटा जमशेदपुर, 10 दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू
#
कर्मा पूजा को लेकर जामताड़ा में उत्साह, भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनो ने राखी व्रत, झूमर गीत पर झूमि बहने....