Date: 21/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोहारंगी में हाईवा की टक्कर से दो नाबालिग गंभीर, सिर में लगी गंभीर चोट, धनबाद रेफर.....
9/21/2026 12:40:58 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: गोविंदपुर-साहिबगंज राजमार्ग के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी गांव के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है।
घायल युवकों की पहचान रामपुर गांव निवासी 15 वर्षीय समसेद अंसारी और बिराजपुर निवासी 17 वर्षीय जाहिद अंसारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि गोविंदपुर-साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच यातायात नियमों के पालन और गति नियंत्रण की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से करते रहे हैं।
इधर दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे मे शामिल हाईवा और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों ने सड़क पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित कराने और दुर्घटना वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....
#
कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर और दफ्तर पर पुलिस का छापा.....
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
A D M धनबाद श्री अरविंद कुमार ओझा की उपस्थिति में एस आई आर कैंप का आयोजन......
#
वासेपुर में गोली चलने से मचा हड़कंप, बैंक मोड़ पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों का तबादला; कई जिलों के DDC- SDO बदले
#
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का जनजागरण, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
#
रक्षाबंधन पर अनोखा सड़क सुरक्षा अभियान, छात्राओं ने वाहन चालकों को बांधी जागरूकता की ‘राखी’
#
आरा के जीरो माइल में जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत, ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेन का काम तेज
#
दो कारों की जोरदार हुई टक्कर,कई लोग घायल,जुबली पार्क के सामने मची अफरा तफरी