Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर और दफ्तर पर पुलिस का छापा.....

9/21/2026 12:40:58 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या करने के मामले में सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त रुप से इस मामले के मख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर, दफ्तर समेत तमाम ठिकानो पर एक साथ छापामारी की है. पुलिस की टीम में बिष्टुपुर, साकची, सोनारी के अलावा सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना के प्रभारी और भारी संख्या मे पुलिस की टीम मौजूद थी. इस दौरान पुलिस ने राघव के कार्यालय मे पहले छापामारी की. इसके बाद उसके खूंटाडीह स्थित आवास पर दबिश दी. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वहां के कंप्यूटरो की भी तलाशी ली है. कई दस्तावेज भी देखें,पुलिस की इस छापामारी के दौरान घरवालें और उनके साथ के लोग भी मौजूद थे. पुलिस की टीम ने इस मामले में ज्यादा कुछ जानकारी देने से इनकार किया.
गौरतलब है कि 24 अगस्त को जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन होटल से निकलते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस कांड मे मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव पाये गये, जिसके बाद से उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. वहीं, इस मामले के दोनों शूटर पकडे जा चुके है जबकि पूरे कांड में शामिल अशोक सिंह राघव समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब सारे सबूत जुटा रही हैं ताकि आरोपियों को सजा दिलायी जा सके. इस कड़ी में अभी भी पुलिस की टीम छापामारी कर रही है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट