Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद सीपी चौधरी, पुलिस के कार्रवाई पर कह दी बड़ी बात !

5/27/2026 3:44:15 PM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के लोयाबाद बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में जेल में बंद आजसू पार्टी की नेत्री रजनी रवानी से बुधवार को मिलने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी धनबाद मंडल कारा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था अंग्रेजी शासन जैसी हो गई है। सांसद ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को राहत नहीं दी गई तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट 
 
 


सम्बंधित खबरें

# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता