Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गर्मी से बढी लोगों की परेशानी, लू लगने से मजदूर की मौत
5/28/2026 1:04:27 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की जिंदगी पर पड़ने लगा है। कल्पा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना जहानाबाद प्रखंड के कल्पा थाना से सटे चौराहे के पास की है, जहां एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब उसके पास जाकर देखा तो उसकी सांसे थम चुकी थीं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कल्पा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में व्यक्ति को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लगभग 45 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं, जो बाहर रहते हैं। परिजनों के अनुसार संजय कुमार रोज की तरह सुबह घर से मजदूरी करने निकले थे। कल्पा थाना क्षेत्र में चल रहे भवन निर्माण कार्य में वह मजदूरी किया करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि काम के दौरान वह अचानक गिर पड़े थे। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिए तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। बाद में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजन ने कहा कि घर से बिल्कुल ठीक निकले थे। इतनी गर्मी में काम करने गए थे। हमें लगता है कि लू लगने से उनकी मौत हुई है। डॉक्टर ने कहा कि व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शरीर पर किसी तरह के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शरीर कुछ झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने लू लगने की आशंका जताई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी, बस्ती वालों की मौजूदगी में बने हमसफर
#
ईद उल जुहा सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न
#
देशभर में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, अमन और भाईचारे की दुआ
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
#
नौतपा से जंग, डालसा संग: धनबाद में राहगीरों को गर्मी से बचाने के लिए खुला पनशाला, बांटे गए ओआरएस,राहगीरों ने की सराहना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा