Date: 28/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी, बस्ती वालों की मौजूदगी में बने हमसफर

5/28/2026 4:06:45 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग का गुरुवार को सुखद अंजाम देखने को मिला, जब रेलवे में कार्यरत युवक और युवती ने भूली थाना के पास स्थित शिव मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी में स्थानीय लोग और पांडरपल्ला बस्ती के लोग गवाह बने। दोनों ने थाना में कोर्ट मैरिज करने को लेकर बॉन्ड भी भरा। बताया जा रहा है कि पांडरपल्ला निवासी रानी कुमारी और बैंकमोड़ निवासी अमित कुमार दोनों रेलवे कर्मचारी हैं और लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अमित अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने पांडरपल्ला आया करता था। इसी दौरान बस्ती के लोगों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों और बस्तीवासियों ने दोनों पर शादी करने का दबाव बनाया, जिसके बाद गुरुवार को भूली थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के दौरान इलाके के कई लोग मौजूद रहे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद युवक-युवती ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और अब परिवार तथा समाज के सामने एक नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं बस्ती के लोगों ने भी दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट