Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
8/22/2026 4:15:17 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड के परियांवा गांव में भूमि विवाद को लेकर तीन महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिलाओं का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। शनिवार को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। घायलों में परियांवा गांव की सीमा देवी (37), अर्चना देवी (30) और जगिया देवी (52) शामिल हैं। चिकित्सकों की देखरेख में तीनों का उपचार चल रहा है। घायल महिलाओं ने बताया कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को करीब 10 लोग उनके घर पहुंचे। जमीन के मुद्दे पर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसमें तीनों महिलाएं चोटिल हो गईं। घायलों से मिलने के बाद मंत्री संजय पासवान ने कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट कजाएगाना गंभीर है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी दी गई है। उन्होंने भी मामले का संज्ञान लिया है। अस्पताल से मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पुलिस को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित पक्ष के आवेदन और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के अस्पताल पहुंचने पर पीड़ित परिवार ने आरोपितों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। मंत्री ने आश्वस्त किया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएग
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
#
दो शिक्षकों की मौत से सनसनी, BPSC शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस