Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
8/22/2026 4:15:17 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा में करीब 25 वर्षीय विवाहिता तमन्ना परवीन का शव शनिवार देर रात उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही तमन्ना के ससुराल वालों की ओर से 10 लाख रुपये नकद, एसी और एलसीडी टीवी की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर तमन्ना के साथ मारपीट भी की जाती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद मायके वालों ने घर बसाने की उम्मीद में दहेज में एफजेड मोटरसाइकिल दी थी, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर दहेज की मांग जारी रही। मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तमन्ना की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। तमन्ना का पति मो. चांद दुबई में काम करता है। मृतका की एक बेटी आयशा भी है। घटना के बाद से मायके में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही वासुदेवपुर समेत दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, आरोपित ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
#
दो शिक्षकों की मौत से सनसनी, BPSC शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस