Date: 31/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने डीसी को सौपा ज्ञापन, 18 मौजा के विस्थापितों के नौकरी को लेकर उठी मांग 
 

5/29/2026 2:29:25 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: झारखंड मूलवासी अधिकार मंच की ओर से जिले के डीसी को ज्ञापन सौंपकर कहा गया है कि टाटा लीज नवीकरण के पहले 18 मौजा के विस्थापितों को नौकरी दी जाए. इसके साथ ही मूलवासी विस्थापितों का सर्वे कराकर प्रमाण-पत्र भी देने की मांग की गई है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि 1996 का सर्वे रद्द किया जाए. सर्वे में रैयतों का 1908 और 1937 के खतियान को ही मान्यता दी जाए.हरमोहन महतो का कहना है कि इन मांगों को लेकर पूर्व मे भी डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था. अगर इसकी प्रतिलिपि सरकार को भेजी गई।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट