Date: 31/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम के भव्य उद्घाटन सत्र पर बोले डीपी एम के रमैया 250 युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण
5/29/2026 4:49:03 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Tisra :
धनबाद स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत तथा कीर्ति ट्रस्ट के सहयोग से आज धनबाद के एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय ऑडिटोरियम में 'रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग प्रोग्राम' के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के 250 जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक श्री मुरली कृष्ण रमैया मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी, गुरु नानक कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रंजना दास, कीर्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तथा निदेशक (परियोजना) श्रीराजेश उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित के पश्चात गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तथा झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री मुरली कृष्ण रमैया ने कहा, “आज का युग कौशल और विशेषज्ञता का है। केवल किताबी ज्ञान से युवाओं को आत्मनिर्भर नहीं बनाया जा सकता। बीसीसीएल सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। 250 युवाओं के इस प्रशिक्षण बैच के माध्यम से हम उन्हें केवल एक हुनर ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रख रहे हैं। आवश्यकता महसूस होने पर 500 और युवाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिटेल क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। कीर्ति ट्रस्ट के साथ बीसीसीएल का यह साझा प्रयास युवाओं, विशेषकर कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। विशिष्ट अतिथि एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने अपने संबोधन में संस्थान में इस कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं का कौशल विकास ही नए भारत के निर्माण का प्रमुख आधार है। उन्होंने बीसीसीएल और कीर्ति ट्रस्ट की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। वहीं, गुरु नानक कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रंजना दास ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब वह व्यक्ति को समाज में सम्मानपूर्वक खड़े होने का आत्मविश्वास प्रदान करे। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में वही आत्मविश्वास और क्षमता विकसित करेगा। इससे पूर्व कीर्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कीर्ति ट्रस्ट पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इन 250 युवाओं के कौशल विकास का कार्य करेगा। ट्रस्ट के निदेशक (परियोजना) श्रीराजेश ने एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति (पीपीटी) के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं, पाठ्यक्रम तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को केवल रिटेल सेल्स की तकनीकी बारीकियों से ही अवगत नहीं कराया जाएगा, बल्कि उनके संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और डिजिटल साक्षरता के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षक के रूप में डॉ. पूर्णिमा कुमारी, सोनाली गुप्ता, पल्लवी कुमारी, अलका कुमारी तथा सोनाली कुमारी ने छात्रों को पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वय कीर्ति ट्रस्ट के समन्वयक श्री अशोक श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाध्यापक नॉर्थ तिसरा मिडिल ने किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकांक्षा शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में एसएसएलएनटी महाविद्यालय के प्रोफेसर विमल मिंज एवं डॉ. धीरज मिश्रा का विशेष योगदान रहा। अंत में कीर्ति ट्रस्ट की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
तिसरा से कोयलांचल लाइव के लिए अशोक कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘उदन्त मार्तंड ‘प्रकाशन के साथ हिन्दी पत्रकारिता का खुल गया द्वार - प्रो.बलिराज
#
आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, चार किन्नर पकड़े गए
#
कोयलांचल लाइव के खबर का हुआ असर, कुसुंडा में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल में दीपक की गिरी विकेट, पिच पर बने त्रिपुरारी!
#
SBI के नौकरी से हटाए गए गॉर्डस के आंदोलन की तैयारी तेज़
#
कोईलवर अंचल में शनिवासरीय जनता दरबार आयोजित, निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत
#
चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा ,चोरों ने महिला का गर्दन काटा,भाई ने एक चोर को पकड़ा ,अब पुलिस ....
#
विष्णुगढ़ में वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, भाजपा महिला मोर्चा का धरना
#
दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना
#
टोल प्लाजा पर फायरिंग एवं चाकू बाजी मामले में 32 लोगों पर हुआ मामला दर्ज ,इतने लोगो की हुई गिरफ्तारी