Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की सभी प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजको की घोषणा.......
9/18/2026 6:38:10 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा सभी प्रकोष्ठों व सभी विभागों के संयोजक,सह संयोजक की घोषणा की गई है। जिसमे जामताड़ा जिले के मिहिजाम निवासी मनीष दुबे को सभी विभागों के सह संयोजक का दायित्व दिया गया। नई दायित्व मिलने के बाद पहली बार जामताड़ा आने पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उनको अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि मनीष दुबे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन मे प्रवेश किये।वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल्यकाल स्वयंसेवक रहे,संघ की छत्रछाया में पले बढ़े। उसके बाद युवा मोर्चा के माध्यम में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किये!मनीष दुबे जी युवा मोर्चा जामताड़ा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री, दो बार प्रदेश महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
भाजपा में प्रदेश स्तर के दायित्व मिलने पर मनीष दुबे ने बताया कि भाजपा झारखंड प्रदेश में कुल 17 विभाग है जिसमे से 12 विभागों का पुनः संयोजक, सह संयोजक की घोषणा विगत दिनों की गई है। विगत 4 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान विभाग,बेटी बचाओ,बेटी पढाओ विभाग, नमामी गंगे विभाग, प्रशिक्षण अभियान विभाग, निति शोध विभाग, मीडिया सम्पर्क विभाग, राजनैतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन विभाग, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग,चुनाव आयोग समन्वय विभाग, विधि एवं कानून विभाग, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग (अंत्योदय), अन्तराष्ट्रीय सम्पर्क विभाग सहित कुल 12 विभागों की घोषणा की गई। मनीष दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है ,मैं अपने दायित्वों का प्रति शत प्रतिशत खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। मौक़े पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह,पूर्व महामंत्री मितेश शाह,प्रवीण मिश्रा,आकाश साव उपस्थित रहें।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध की साजिश रचते युवक को अवैध पिस्टल के साथ दबोचा
#
तेज रफ्तार हाइवा का कहर, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम
#
जमशेदपुर परसुडीह महिला हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की हत्या, शव केनाल में फेंका